विधानसभा पनियरा मे आग लगने से गेहूं की फसल जलकर हुई राख
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभा पनियरा थाना क्षेत्र में आग लगने से गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। एक किसान की झोपड़ी और सामान भी जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची। प्रभावित किसानों का सर्वे कर रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।


