पनियरा ब्लाक अंतर्गत सोहास ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई राजनीति
महराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जिले मे इन दिनों प्रशासनिक और सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। पनियरा ब्लाक अंतर्गत सोहास ग्राम पंचायत से जुड़ा मामला अब तूल पकडता जा रहा है, जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिल संयोजक सतीश सिंह केंद्र में हैं। डीपीआरओ कार्यालय में हुए विवाद के बाद जहां कर्मचारी संगठनों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर तीन दिन के भीतर कार्रवाई की मांग की है।वहीं दसरी ओर हिंद् यूवा वाहिनी के कार्यकर्ता मख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) से मिलकर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।मामले ने तब और राजनीतिक रंग ले लिया जब कछ तस्वीरों के आधार पर ब्राह्यण समाज के लोगों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि एक विशेष समूदाय के खिलाफ लामबंदी की जा रही है, जो सामाजिक संतलन के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग किया है और कहा है कि यदि इस प्रकार की राजनीति जारी रही, तो ब्राह्मण संगठन भी मैदान में उतरकर विरोध दर्ज कराएंगेफेलहाल, मामला प्रशासन और राजनीति के बीच संतलन की परीक्षा बनता जा रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों पर क्या कार्रवाई करता है और क्या निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आ पाती है या नहीं।


