DPRO के साथ हुई अभद्रता पर लामबंद हुआ कर्मचारी संघ
महराजगंज :-यूपी के महराजगंज जिले में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ हो रही अभद्रता का दौर जारी है. इसी क्रम में जिले के विकास भवन में बीते दिन DPRO कार्यालय में DPRO श्रेया मिश्रा के साथ पनियरा ब्लॉक के ग्रामसभा सोहास के प्रधानपति सतीश सिंह पर अभद्रता करने का आरोप लगा है। DPRO के साथ हुई अभद्रता को लेकर जिले के कर्मचारी संघ लामबंद होते हुए लगातार जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा को शिकायतपत्र देकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाई की मांग कर रहा है।वही इस मामले में आरोपो से घिरे सतीश सिंह से सोशल मीडिया टाइम्स की टीम ने उनका पक्ष जानने का प्रयास किया तो उनसे संपर्क नही हो पाया।


