दो बाइकों की भिड़़ंत में तीन लोग गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरुवार दोपहर करीब 12 बजे दो मोटरसाइकिलों की टक्कर हो गई। इस दर्घटना में तीन लोग घायल हो गएश्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपर मार्ग के पास हुई इस घटना में गोरखपूर के गुलरिया थाना क्षेत्र के मलंग स्थान निवासी लक्षमण कुमार अपनी भाभी और एक छोटी बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से परतावल जा रहे थेतभी पीछे से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दूसरी बाइक पर महराजगंज जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र के विजयपुर बागापार निवासी बेचन अपने एक और साथी के साथ सवार थे, जो भटहट से किसी काम से लौट रहे थे सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अश्वनी कूमार मौके पर पहंचे। उन्होंने सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।


