Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशबदमाशों ने दयालु उर्फ सच्चिदानंद से दस हजार नगद और मोबाइल छीनकर...

बदमाशों ने दयालु उर्फ सच्चिदानंद से दस हजार नगद और मोबाइल छीनकर हुए फरार,पुलिस कर रही जांच 

बदमाशों ने दयालु उर्फ सच्चिदानंद से दस हजार नगद और मोबाइल छीनकर हुए फरार,पुलिस कर रही जांच 

महाराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभ पनियरा क्षेत्र के करमहिया चौरहा- इलाहाबाद नहर मार्ग पर मंगलवार को शाम करीब 8:00 बजे बदमाशों ने एक किराना व्यवसायी को बाइक से धक्का देकर उसके पास रखा दस हजार नगदऔर मोबाइल छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने पनियरा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्यवाही की मांग किया है।मिली जानकारी के अनुसार कमासिन खुर्द गांव निवासी दयालु उर्फ सच्चिदानंद पनियरा से किराने का सामान खरीद कर नहर पड़कर अपने घर जा रहे थे कि पहले से घात लगाए चार बदमाशों ने उनका पीछा कर नहर पर गैस गोदाम के सामने उनकी बाइक में टक्कर मारकर बाइक गिरा दिया और उनके पास रखा दस हजार नगद और मोबाइल का मोबाइल छीनकर फरार हो गए।आपको बता दें कि यह रास्ता छिनैती का अड्डा बन चुका है यहां पर इसके पूर्व भी इस प्रकार की घटनाएं हुई हैं।क्योंकि यह रास्ता जिला मुख्यालय को जोड़ता है और इस पर आवागमन तेज रहता है परंतु शाम होने के बाद रास्ता सुनसान होने के कारण बदमाशों का यह अड्डा बन चुका है। इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है जांच पड़ताल की जा रही है

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे