Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपरतावल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे ज्यादा मेकअप बनी बाधा मुंह...

परतावल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे ज्यादा मेकअप बनी बाधा मुंह धुलवाया तब हुई बायोमेट्रिक

परतावल में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह मे ज्यादा मेकअप बनी बाधा मुंह धुलवाया तब हुई बायोमेट्रिक

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर शुक्रवार को पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। यहां वधुओं को मेकअप की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बायोमेट्रिक होने में बार-बार दिक्कत हो रही थी। उनका चेहरा धुलवाया गया तब जाकर बायोमेट्रिक हुई। बताया जा रहा है कि ग्रुप इवेंट न होने के कारण भी दिक्कतें हुईं। यह आयोजन से 24 घंटे पहले होता है लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण कार्यक्रम के दिन ही ग्रुप इवेंट किया गया।शादी समारोह में खचाखच भीड़ थी। वर-वधु बायोमेट्रिक कराने के लिए लाइन में लगे थे। इससे कर्मचारियों पर दबाव रहा, वहीं दूसरी ओर कई वधुओं के चेहरे पर अधिक मेकअप होने से बायोमेट्रिक मशीन बार-बार चेहरा पहचानने में दिक्कत कर रही थी। इससे पंजीकरण की प्रक्रिया में देरी हुई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वर-वधू और उनके परिजन मौजूद रहे, जिससे व्यवस्था संभालना भी चुनौतीपूर्ण रहा। तहसीलदार पंकज शाही, थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।इस संबंध में नगर पंचायत परतावल की अधिशासी अधिकारी कनुप्रिया शाही ने बताया कि ग्रुप इवेंट न होने के कारण बायोमेट्रिक में थोड़ी दिक्कत हुई थी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे