Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमन्नान खान विद्यालय के दो छात्र इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित

मन्नान खान विद्यालय के दो छात्र इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित

मन्नान खान विद्यालय के दो छात्र इंस्पायर अवार्ड योजना में चयनित

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा छात्र /छात्राओं में वैज्ञानिक अभिरुचि को बढ़ावा देने के लिए संचालित इंस्पायर योजना के तहत निर्धारित तिथि के अंदर ऑनलाइन किए गए पनियरा इंटर कॉलेज मन्नान खान विद्यालय के 5 विज्ञान माडलो में से भारत सरकार द्वारा दो मॉडलों को चयनित किया गया है। इनमें एक कक्षा 10 के छात्र सिकंदर यादव पुत्र राम सुंदर यादव तथा दूसरा मॉडल श्वेता पुत्री रंजीत का माडल चयन हुआ है।इन मॉडलों के चयन में विद्यालय के इंटर विज्ञान विभाग के शिक्षक क्रमशः मोहम्मद सैफ,नवनीत,सचिन पासवान,जय कृष्ण पटेल व सोनू यादव का मार्ग दर्शन रहा। चयनित उपरोक्त छात्र/ छात्राओं को जिले स्तर के प्रदर्शनी में अपना मॉडल प्रस्तुत करने के लिए 10-10 हजार रुपए मिलेंगे।जिले स्तर पर चयन के बाद क्रमशः मंडल,प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर उनकी प्रतिभा व मॉडल के चयनित होने पर अवसर मिल सकता है।उपरोक्त दोनों छात्र/ छात्राओं के चयन होने पर विद्यालय के छात्र, छात्राओं, शिक्षक, शिक्षिकाओं में हर्ष व्याप्त है। विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खान, प्रधानाचार्य आफताब आलम खान ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उपरोक्त उपलब्धि यह साबित करती है कि विद्यालय में केवल किताबी ज्ञान ही नहीं दिया जाता अपितु छात्र,छात्राओं के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाता है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे