Monday, April 6, 2026
Homeउत्तर प्रदेश500 रोज़ेदारों के साथ भव्य इफ्तार, डॉ. मकबूल अहमद ने किया मुफ्त...

500 रोज़ेदारों के साथ भव्य इफ्तार, डॉ. मकबूल अहमद ने किया मुफ्त इलाज का ऐलान

500 रोज़ेदारों के साथ भव्य इफ्तार, डॉ. मकबूल अहमद ने किया मुफ्त इलाज का ऐलान

जयपुर। रमज़ान के पाक महीने में शहर में भाईचारे और इंसानियत की अनूठी मिसाल देखने को मिली। बांस बदनपुरा स्थित मोहल्ला टिक्की गरान में भव्य रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 500 से अधिक रोज़ेदारों ने एक साथ रोज़ा खोला। कार्यक्रम का आयोजन आसिफा हेल्थ क्लीनिक के संचालक डॉ. मकबूल अहमद और की ओर से किया गया। इफ्तार के बाद रोज़ेदारों ने सामूहिक नमाज़ अदा कर देश में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। इस मौके पर डॉ. मकबूल अहमद ने कहा कि रोज़ा इंसान को सब्र, परहेज़गारी और ईमानदारी का पैग़ाम देता है। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक बड़ी सामाजिक पहल की घोषणा करते हुए कहा कि रमज़ान के पूरे महीने उनकी क्लीनिक पर आने वाले किसी भी धर्म के मरीज का इलाज एमएल हॉस्पिटल में मुफ्त कराया जाएगा। उनके इस फैसले को लोगों ने खूब सराहा और इसे सामाजिक सौहार्द की मिसाल बताया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे