पनियरा क्षेत्र में इस वर्ष होली का पर्व शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा क्षेत्र के आसपास के गांवों में होली का पर्व उत्साह,भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुबह से ही पूरे क्षेत्र में रंगों का उल्लास देखा गया विधानसभा पनियरा के ग्राम सभा कमासिन खुर्द. कमासिन बुजुर्ग सुहास बैजू देहरा बड़वार बसडीला करमाहिया चौराहा डिगुरी चौरी चौरहा और कुआचाप मुजुरी गांवों में युवाओं और बच्चों ने परंपरागत रूप से कीचड होली खेलकर दिन की शुरुआत की। इसके बाद अबीर-गुलाल और रंगों से होली खेली गर्ड। डीजे पर फाग और होली गीतों की धुन पर लोग नाचते-गाते दिखे। महिलाओं ने भी समूह में पारंपरिक गीत गाए और एक-दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं दीं।पूरा क्षेत्र रंगों से सराबोर रहा। छोटे-बडे, बुजुर्ग और यूवा सभी ने आपसी मतभेद भूलाकर एक-दूसरे को गले लगाया, जिससे प्रेम और सद्धाव का संदेश प्रसारित हुआ। लोगों ने जगह-जगह एक-दूसरे के घर जाकर मिठाई खिलाई और होली की बधार्ड दी। कमासिन खुर्द के बुजुर्गों ने अपने आवास पर ग्रामीणों के साथ सादर्ग और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली मनाई। उन्होंने क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली प्रेम, एकता और भाईचारे का त्योहार है जिसे सभी को मिलजुल कर शांति और सद्धाव के साथ मनाना चाहिए कुल मिलाकर, पनियरा क्षेत्र में इस वर्ष होली का पर्व शांति, सौहार्द और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।


