अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की हुई दर्दनाक मौत
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभा पनियरा मुजुरी मार्ग पर बुधवार को देर रात्रि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्त की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पनियरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। प्राप्त समाचार के अनुसार ग्राम सभा जंगल बड़हरा के टोला चौरी निवासी जगदीश गुप्ता उम्र 50 वर्ष बुधवार को रात्रि 11:30 बजे घर से निकलकर रोड के उस पार लघु शंका के लिए गए थे वापस आते समय तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया । वाहन चालक फरार हो गया। परिजनों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य पनियरा में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।उनके तीन बेटे क्रमशः राजू ,धर्मेंद्र ,महेंद्र हैं पत्नी दुर्गावती का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है इस संबंध में थानाध्यक्ष पनियरा राघवेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।


