गणेश शंकर पांडे ने किया आई-कोया एमआई मोटर्स एजेंसी का उद्घाटन
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर आज जनपद के हरपुर तिवारी एमआई पब्लिक स्कूल के बगल में एमआई मोटर्स एजेंसी का भव्य उद्घाटन गणेश शंकर पांडे ने किया साथ में कृष्णभान सिंह औरंगजेब खान भी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्रीय लोग भी उपस्थित रहे। आई-कोया एमआई मोटर्स एजेंसी मे जैनुल्लाह खान ने बताया कि इस एजेंसी के खुलने से लोगों को इलेक्ट्रॉनिक की दुपहिया गाडियों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा। आधुनिक दुपहिया गाड़ियां हमारे एजेंसी में मौजूद हैं जो आज के युवाओं को काफी लुभा रही है वहीं उन्होंने यह भी बताया कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए एमआई मोटर्स की लोडेड गाड़ियां भी हमारे एजेंसी में मौजूद हैं।किसान भी अपनी सुविधानुसार गाड़ियों को प्राप्त कर सामान की ढुलाई भी कर सकते हैं और किश्त की सुविधा भी उपलब्ध है इस दौरान तमाम अतिथिगण का आना-जाना एजेंसी में लग रहा |


