महराजगंज के DM ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
महराजगंज:- उत्तर प्रदेश में बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन हेतु ‘बाल विवाह मुक्त भारत अभियान’ के तहत ‘बाल विवाह मुक्ति रथ जागरूकता यात्रा’ का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने हरी डंडी दिखाकर इस रथ को रवाना किया। यह अभियान IRC के सहयोग से 15 दिनों तक जनपदव्यापी स्तर पर चलाया जाएगा।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने कहा कि बाल विवाह कानूनन अपराध है और यह बच्चों के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने ऐसे जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज के हर वर्ग तक संदेश पहुँचाने की आवश्यकता पर बल दिया। यह जागरूकता यात्रा अगले 15 दिनों तक महराजगंज जनपद के सभी विकास खंडों में संचालित की जाएगी।


