Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशन्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का हुआ आयोजन

महाराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा विकास खण्ड पनियरा महराजगंज के कम्पोजिट विद्यालय रतनपुरवा में न्याय पंचायत स्तरीय शिक्षा चौपाल का आयोजन शिक्षक संकुल की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में एआरपी राकेश यादव और विशिष्ट अतिथि के रूप में नोडल संकुल मो० अय्यूब अंसारी की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवल के साथ शुरू हुआ। शिक्षा चौपाल को संबोधित करते हुए विकास खण्ड पनियरा के एआरपी राकेश यादव ने निपुण भारत मिशन का परिचय, निपुण भारत मिशन ब्लॉक स्तरीय अपडेट को विस्तार पूर्वक बताया, शिक्षा के महत्व को बताकर अभिभावकों को बच्चों के प्रति उनके दायित्व को समझाया। नोडल संकुल मो० अय्यूब अंसारी द्वारा ऑपरेशन कायाकल्प का परिचय देते हुए, 19 पैरामीटर के अवस्थापना सुविधा के बताया व डीबीटी के माध्यम से प्राप्त धनराशि से बच्चों के ड्रेस, स्वेटर, जूता मोजा, स्टेशनरी, बैग इत्यादि को समय से क्रय करने हेतु प्रेरित किया गया। संकुल शिक्षक सुरेन्द्र शर्मा द्वारा डिजिटल संसाधनों के माध्यम से शिक्षण कार्य व उपयोग के बारे में जानकारी दी गई। निपुण चौपाल को संबोधित करते हुए शिक्षक संकुल वरेश कुमार ने कविता के माध्यम से निपुण भारत से जुड़ाव व शिक्षा के प्रति जागरूकता के लिए सुनाया गया। शिक्षक संकुल सुभानल्लाह द्वारा टीएलएम के प्रयोग से बेहतर शिक्षा व ऑनलाइन शिक्षण पद्धति के बारे में जानकारी साझा किया गया। विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वन्दना और स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया तथा शिक्षा की आवश्यकता पर बेहतरीन नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया, तथा बेहतर योगदान देने वाले अभिभावकों को साल देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय द्वारा बच्चों को आईडी कार्ड व टाई दिया गया बच्चे पाकर बहुत उत्साहित दिखे। इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किये। इस अवसर पर अभिभावकों में निपुण लक्ष्य की प्रतियां भी वितरित की गई। चौपाल को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक त्रिलोकीनाथ प्रजापति ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति के प्रति जागरूक रहें और पीटीएम बैठक में जरूर सम्मिलित हो, साथ ही सभी अभिभावक अपने बच्चों को प्रतिदिन अवश्य भेजें, तथा सभी का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संकुल वरेश कुमार ने किया। इस अवसर पर विद्यालय की एसएमसी अध्यक्ष सरिता देवी, उपाध्यक्ष चन्द्रभान, शिक्षक संकुल गोवर्धन, शिक्षक विजय कुमार, राममिलन, अशोक चौरसिया, हरेन्द्र कुमार, गणेश कुमार, मधुलिका राधिका, रामेश्वर व बहुत से अभिभावक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे