बाइक की टक्कर से युवक घायल इलाज के दौरान मौत क्षेत्र में शोक
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के परतावल-गोरखपर मार्ग पर अमवा चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए ग्राम पिपरिया निवासी सुनीत कुमार शर्मा (45), पुत्र बांके शर्मा का इलाज के दौरान निधन हो गया। यहृ हादसा 14 दिसंबर, रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ था।दुर्घटना के बाद परिजन उन्हें तत्काल गोरखपुर स्थित रचित हॉस्पिटल ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। बृधवार सबह लखनऊ के एक निजी अस्पताल में डलाज के दौरान उन्होंने दम तोड दियाघटना की सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पूलिस मामले की जांच में जुटी हई है थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने घटना की पुष्टि की हैबताया जा रहा है कि सुनीत कुमार शर्मा क्षेत्र ें एक मिलनसार और नेकदिल व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। वे अपना निर्जी क्लनिक चलाते थे और जरूरतमंद व गरीब लोगों की हरसंभव मदद करते थे। उनके असामयिक निधन से गांव सहित आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


