जंगल में गुलर के पेड़ से लटकता मिला महिला का शव,जांच में जुटी पनियरा पुलिस
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के दौलतपुर वन ग्राम में एक महिला का शव जंगल में गुलर के पेड़ से लटका मिला। मृतका रीना देवी 50 वर्ष की थीं और प्राथमिक विद्यालय में रसोइया के पद पर कार्यरत थीं। वह शनिवार की शाम से लापता थीं और परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।रीना देवी के पति गुंजन की मृत्यु करीब 10 वर्ष पहले हो गई थी। वह उनकी दूसरी पत्नी थीं और उन्होंने गुंजन के पहले विवाह से हुए तीन बच्चों का पालन-पोषण किया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।


