Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़, मिठाई...

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़, मिठाई बांट मनाई खुशियां

पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर भाजपाइयों ने पटाखे फोड़, मिठाई बांट मनाई खुशियां

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर आनंद नगर स्थित पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह कें आवास पर भारत कें वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर पटाखा फोड़ व मिठाई वितरण कर खुशियां मनाया। इस मौके पर कुर्मी समाज कें जिला अध्यक्ष बिनोद चौधरी व ओम प्रकाश साहनी ने कहा कि इस निर्णय से महराजगंज जनपद का गौरव बढ़ा है। अंत में सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। इसी कड़ी में भाजपा के पूर्व विधायक चौधरी शिवेंद्र सिंह कें आवास पर उनके सुपुत्र रवींद्र बहादुर सिंह कें नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाएं जाने पर प्रसन्नता व्यक्त किया गया। यह पहला मौका है जब महराजगंज जनपद के किसी नेता ने प्रदेश अध्यक्ष पद की बागडोर संभाली है। महराजगंज के लिए यह सम्मान की बात है।इसी कड़ी में उपस्थित रहे भाजपा कार्यकर्ता शिवम जायसवाल ,गादे पहलवान ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार महराजगंज जैसे सीमावर्ती जनपद का भाजपा संघटन में मौका मिला है। यह हम सबके लिए गर्व और गौरव का विषय है। उत्तर कें प्रदेश अध्यक्ष होने से न सिर्फ महराजगंज बल्कि संपूर्ण पूर्वांचल के विकास की गति तीव्र होगी। युवा जायसवाल समाज कें पूर्व अध्यक्ष जयन्त कुमार जायसवाल ,प्रदीप चौधरी, ने कहा कि पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता को उत्तर प्रदेश कें संघटन में शामिल किया गया है। इस दौरान, शैलेश कन्नौजिया ,समाजसेवी करम चंद यादव,रामनारायण,शिवपूजन,घनश्याम,अशोक,वीरेंद्र,बल गोविंद,रामदेव,राम यादव,केसर,दिलीप,राम किशोर,सुनील ,प्रमोद ,श्याम नारायण,अमित यदि सेंकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे !!

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे