मिशन 2027 के लिए अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता SIR प्रभारी ओपी यादव
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने एसआईआर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए महाराजगंज जिले के प्रभारी राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य ओम प्रकाश यादव जी को बनाया है। उनके प्रभार देने के एक पखवारे में ही जिले में काफी बदलाव नजर आ रहा है। ओम प्रकाश यादव जी के पहल पर एसआईआर कार्यक्रम के बहाने समाजवादी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ता एक मंच पर आते दिख रहे हैं।समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आमिर खान ने कहा कि 2027 में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए महाराजगंज की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने ओम प्रकाश यादव जी के संगठनात्मक एकजुटता के प्रयासों की सराहना की और कहा कि जिले में मतदाता गहन परीक्षण कार्यक्रम को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए पार्टी बूथ स्तरीय बीएलए और सेक्टर प्रभारी नेता कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होगा।


