अज्ञात वाहन की टक्कर से बाडक सवार इंद्रजीत गुप्ता घायल
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक इंद्रजीत गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। करमहिया चौराहे के पास एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करमहिया चौराहे पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, और उन्होंने प्रशासन से इस क्षेत्र में यातायात नियंत्रण और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।


