Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा पनियरा में युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी

विधानसभा पनियरा में युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी

विधानसभा पनियरा में युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अनंतपुर मोथहीं निवासी जिगर सिंह (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। जिगर सिंह मौलागंज स्थित एक खाद-बीज की दुकान पर कार्यरत थे।परिजनों ने बताया कि जिगर सिंह बीती रात बारात में जाने की बात कहकर घर से निकले थे, पर सुबह उनकी मौत की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया। वह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस जांच कर रही है कि यह सड़क हादसा है या किसी प्रकार की संदिग्ध घटना।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे