SIR को लेकर जिला प्रशासन ने किया जनता से सीधा संवाद,डीएम को 37 लोगों ने किया फोन
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर एसआईआर को लेकर जिला प्रशासन ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की नई पहल की। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने खुद फोन पर लोगों की बातें सुनीं और समस्याओं को समझा। टोल-फ्री नंबर पर कुल 37 फोन कॉल आए, जिनमें सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों से लोगों ने भागीदारी की। डीएम ने बताया कि यह फीडबैक अभियान जनता की वास्तविक स्थिति जानने और प्रक्रिया में सुधार लाने के उद्देश्य से किया गया था। प्राप्त शिकायतों और सुझावों का संज्ञान लिया गया है और उनके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने आगे भी इसी तरह जनता से संवाद जारी रखने की बात कही, ताकि एसआईआर कार्य समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरा हो सके।


