पनियरा कस्बे में सिलेंडर लीकेज से लगी आग.किमती सामान जलकर खाक
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर नगर पंचायत पनियरा के वार्ड नंबर 3, सिद्धार्थनगर में गुरुवार को एक घर में गैस सिलेंडर के रिसाव के कारण आग लग गई। यह घटना पूर्नवासी वर्मा के मकान में दिन में लगभग चार बजे हुई, जब परिवार के लोग अपने बच्चे के जन्मदिन समारोह की तैयारी में खाना बना रहे थे।आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग भी भयभीत हो उठे। स्थानीय लोगों की सूझबूझ और तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका। हालांकि, आग बुझने के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची, जिसे लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई।इस अग्निकांड में घर में रखा फ्रिज, टीवी, कलर पंखा, बेड और अन्य कीमती सामान पूरी तरह नष्ट हो गए। पीड़ित पुर्नवासी वर्मा ने बताया कि उनके घर का लगभग लाखों रुपये का सामान जल गया है।


