Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशझोपड़ी में आग लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,पुलिस कर रही...

झोपड़ी में आग लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत,पुलिस कर रही मामले की जांच

झोपड़ी में आग लगने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, पुलिस कर रही मामले की जांच

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत गांगी में बुधवार रात एक झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 65 वर्षीय राजमन पुत्र वंशराज की जलकर मौत हो गई। राजमन अकेले रहते थे और उनकी पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और एक आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पनियरा थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और हर पहलू से जांच की जा रही है।सीओ सदर जयप्रकाश त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने घटनास्थल का दौरा किया और आग लगने के कारणों की गहराई से जांच करने के निर्देश दिए हैं। गांव में शोक का माहौल है और स्थानीय लोगों में आग लगने की वजह को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं जारी हैं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे