भिटौली बाजार के पूर्व प्रधान व पत्रकार आशीष गौतम का सडक हादसे में असमय निधन,क्षेत्र में शोक की लहर
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर भटौली थाना अंतर्गत एक दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम भिटौली बाजार के पूर्व प्रधान आशीष गौतम का असमय निधन हो गया। वह अपने दरवाजे पर टेलीफोन से बात कर रहे थे, तभी एक मुर्गी भरी पिकअप ने उन्हें ठोकर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई।आशीष गौतम मिलनसार व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से ग्रामीणों, शुभचिंतकों और समाजसेवियों में गहरा दुःख व्याप्त है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।


