लाइसेंसी मकान दिलाने के नाम पर महिला से लगभग 5 लाख की ठगी. भिलाई नगर पुलिस कर रही है जांच पड़ताल
भिलाई दुर्ग:- दुर्ग जिले के भिलाई नगर से बड़ी खबर सेक्टर 7 सड़क नंबर 22 मकान नंबर 1A के स्थाई निवासिनी है। हम प्रार्थनीय को मकान की आवश्यकता थी। हमारी मुलाकात सेक्टर 7 में रेशम सिंह से हो गई जो रेशम सिंह की स्टूडियो की दुकान भी है। दलाल रेशम सिंह ने कहा कि हमारी पकड़ बीएसपी के बड़े अधिकारियों से है हम तुम्हारा काम कर देंगे। दलाल रेशम सिंह ने यह भी कहा कि 350000 मकान का लगेगा और 50000 लिखा पढ़ी में लगेगा वह 80000 जो मकान में रह रहा है व्यक्ति उसको देना पड़ेगा। पीड़ित महिला ने कई समूहों से और अपनी गहने मां की गहने बैंक में गिरवी रखकर पैसा की व्यवस्था की। दलाल रेशम सिंह ने हमारे घर पर आकर कहा कि बीएसपी के बड़े अधिकारी भीमराज नामक व्यक्ति से बात हो गई है। पैसा दीजिए हमने नगद व बैंक अकाउंट और फोन पे ऑनलाइन के माध्यम से रेशम सिंह दलाल को दे दिया। आजकल आजकल करते-करते रेशम दलाल ने ना तो लाइसेंसी मकान दिलवाया ना तो पैसे वापस कर रहा है। हमने कई बार इसके स्टूडियो पर जाकर पैसा मांगने की कोशिश की तो रेशम दलाल ने कहा कि यह बात किसी को बताई तो तुझे जान से मार कर फेंक देंगे। पीड़िता का कहना है कि रेशम सिंह दलाल और बीएसपी के बड़े अधिकारी भीमराज को कानूनी कार्रवाई करते हुए रुपये ब्याज सहित वापस दिलाने की कृपा करें।


