Tuesday, April 14, 2026
Homeउत्तर प्रदेशएसपी ने पाँच थानों के प्रभारियों का किया तबादला

एसपी ने पाँच थानों के प्रभारियों का किया तबादला

एसपी ने पाँच थानों के प्रभारियों का किया तबादला

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबरम हराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने शनिवार को आठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया, जिनमें पांच थानाध्यक्षों का भी बदलाव शामिल है। इन तबादलों का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना और पुलिस कार्यप्रणाली में तेजी लाना है।

*नए थानाध्यक्ष:*

1. *फरेंदा*: निरीक्षक योगेन्द्र राय
2. *कोल्हुई*: निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह
3. *पनियरा*: उपनिरीक्षक राघवेंद्र सिंह
4. *परसामलिक*: उपनिरीक्षक अरविंद कुमार सिंह
5. *सोहगीबरवां*: उपनिरीक्षक गौरव राय

*पुलिस लाइन भेजे गए:*

1. उपनिरीक्षक रोहित सविता (थानाध्यक्ष सोहगीबरवां)
2. उपनिरीक्षक आशीष कुमार सिंह (थानाध्यक्ष पनियरा)
3. उपनिरीक्षक प्रशांत पाठक (थानाध्यक्ष फरेंदा) – गैर जनपद स्थानांतरण के कारण पुलिस लाइन भेजा गया।

एसपी सोमेन्द्र मीणा ने कहा कि तबादले प्रशासनिक कारणों और पुलिसिंग में ताजगी लाने के उद्देश्य से किए गए हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने कार्यक्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने का निर्देश दिया। [1]

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे