पनियरा नगर पंचायत अध्यक्ष को मेरी जान से मारने की धमकी,जिले में मचा हड़कंप
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर नगर पंचायत पनियरा के अध्यक्ष उमेश चंद्र जायसवाल ने अपने ही कार्यालय के एक संविदा कर्मचारी दिग्विजय सिंह पर अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अध्यक्ष का आरोप है कि कर्मचारी ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी, साथ ही एक अन्य कर्मचारी को भी धमकी दी।इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर ली है और जांच शुरू कर दी है। आरोपी कर्मचारी का पूर्व में भी विवादित व्यवहार रहा है, और पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की तैयारी कर रही है।


