Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरानीपुर मझौवा में सिलेंडर फटने से लगी आग, विधायक जय मंगल कन्नौजिया...

रानीपुर मझौवा में सिलेंडर फटने से लगी आग, विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने की मदद

रानीपुर मझौवा में सिलेंडर फटने से लगी आग, विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने की मदद

महराजगंज 22 अक्टूबर । रानीपुर मझौवा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब धर्मेंद्र साहनी के घर खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फट गया। धमाके के साथ ही आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते घर में रखे सामान जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक परिवार को भारी नुकसान झेलना पड़ा।घटना की जानकारी मिलते ही सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की तथा तहसीलदार को निर्देशित किया कि शासन स्तर से परिवार को राहत सहायता उपलब्ध कराई जाए। विधायक ने कहा कि इस कठिन घड़ी में सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र सर्वे कर नुकसान का आकलन करने और राहत राशि जारी करने के निर्देश दिए। विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने लोगों से अपील की कि गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सके।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष हेमंत गुप्ता, मंडल महामंत्री मनोज जायसवाल, मान सिंह, गुड्डू सिंह, जय राम कुशवाहा, गोकुल कुशवाहा, गोरख कुशवाहा, मान सिंह गुप्ता संजीव शुक्ला साथ रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे