बाहर घूमने जाने की ज़िद में लगा ली फांसी,मौत से परिजनों में कोहराम

बाहर घूमने जाने की ज़िद में लगा ली फांसी,मौत से परिजनों में कोहराम

महराजगंज::- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के दीन दयाल नगर में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 13 वर्षीय किशोर विनायक जायसवाल की लाश कमरे से बरामद हुई। बताया जा रहा है कि उसने दरवाजे के पर्दे लगाने वाले रॉड में स्कूल की टाई से फांसी लगाकर जान दे दी।जानकारी के अनुसार मृतक कुशीनगर जिले के रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज निवासी रंजीत जायसवाल का पुत्र था। वह पनियरा में अपने बड़े पिता मनीष जायसवाल के यहां दादा-दादी के साथ रह रहा था। सोमवार सुबह जब दादा-दादी दवा लेने बाहर गए, तो वह भी साथ चलने की जिद करने लगा। लेकिन उनके मना करने पर वह घर के बाहर बने कमरे में चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर न आने पर बड़े पिता मनीष ने जब खिड़की से झांककर देखा तो विनायक का शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने दरवाजा कटवाकर शव को बाहर निकाला और जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस पूरे मामले में पनियरा थानाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बात चीत के दौरान बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *