पीडीए को अधिकार व सम्मान समाजवादी पार्टी की पहचान,भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान

पीडीए को अधिकार व सम्मान समाजवादी पार्टी की पहचान,भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान

जनहितो पर संघर्ष से पीछे नहीं हटेंगे.औरंगजेब खान 

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के भावी विधायक पद के प्रत्याशी आमिर खान ने बताया कि पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए पनियरा विधानसभा के भावी विधायक पद के प्रत्याशी आमिर खान ने कहा कि जब तक पीडीए समाज को उनके अधिकार व पूर्ण भागीदारी नहीं मिलती समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पीडीए जागरूकता अभियान के जरिए समाजवादी पार्टी पीडीए की आवाज बनती रहेगी।पीडीए को अधिकार दिलाना ही समाजवादी पार्टी की पहचान है।समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव औरंगजेब खान ने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से हर जाति वर्ग परेशान है, तथा अब सर्वसमाज भाजपा सरकार को हटाकर समाजवादी पार्टी की सरकार लाने को बेकरार है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ता संघर्ष को तैयार है।पूर्व विघायक श्रीपत आजाद, रामलाल यादव,तसव्वर, महताब, अरविन्द गौतम,इसरार अहमद,रहमत अली,आदि ने संबोधित किया।कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *