मो० अय्यूब अंसारी बने अध्यक्ष व राकेश यादव बने महामंत्री 

मो० अय्यूब अंसारी बने अध्यक्ष व राकेश यादव बने महामंत्री

महराजगंज। अटेवा पेंशन बचाओ मंच महराजगंज के जिलाध्यक्ष द्वारा पनियरा और बृजमनगंज ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष टी०पी० सिंह ने कार्यकारिणी की घोषणा की ।जिलाध्यक्ष ने बताया कि संगठन को मजबूती देने के लिए पनियरा ब्लॉक में मो० अय्यूब अंसारी को ब्लॉक अध्यक्ष, राकेश कुमार यादव को ब्लॉक महामंत्री और संजीव कुमार को ब्लॉक कोषाध्यक्ष बनाया गया है।और बृजमनगंज ब्लॉक में अजय कुमार त्रिपाठी को अध्यक्ष, अमित कुमार को महामंत्री और पंकज गुप्ता को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। दोनों ब्लाकों के नव मनोनीत अध्यक्ष मो० अयूब अंसारी और अजय त्रिपाठी ने बताया कि अटेवा नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी सौंपी है उस पर खरा उतरा जाएगा, पुरानी पेंशन की बहाली तक लड़ाई जारी रहेगी। नवमनोनित पदाधिकारियों को राजेश जायसवाल प्रांतीय संगठन मंत्री, महेन्द्र वर्मा जिला संरक्षक, शिव सरन सिंह जिला महामंत्री, राघवेंद्र गुप्ता कोषाध्यक्ष, शिव प्रताप सिंह, देवेश पाण्डेय व ब्लॉक के समस्त शिक्षक लोगों ने बधाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *