शिफा गारमेंट्स दुकान का वरिष्ठ सपा नेता आमिर खान ने किया उद्घाटन
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजुरी मार्केट मे शिफा गारमेंट कपड़ा दुकान का उद्घाटन किया गया। दुकान का उदघाटन वरिष्ठ सपा नेता आमिर खान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। वरिष्ठ सपा नेता आमिर खान ने कहा कि मुजुरी चौराहा भी अब तेजी से विकसित होने लगा है। अब जिले में ही सभी सामग्री आसानी से उपलब्ध हो पाता है। उन्होंने दुकान संचालक को ब्यापार की तरक्की के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही ग्राहकों के बीच मधुर सम्बन्ध बनाते हुए उनकी पसंद के अनुरूप बेहतर सेवा देने की अपील की। मौके पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव औरंगजेब खान, संतबली,रहमत अली सहित कई लोग उपस्थित थे।


