Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसीसीटीवी से खुल सकते हैं बहुत सारे राज,वरिष्ठ नेता आमिर खान 

सीसीटीवी से खुल सकते हैं बहुत सारे राज,वरिष्ठ नेता आमिर खान 

सीसीटीवी से खुल सकते हैं बहुत सारे राज,वरिष्ठ नेता आमिर खान

महराजगज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के नरकटहां निवासी युवा नेता धर्मात्मा निषाद की मौत होने के बाद नरकटहां ग्राम सभा में मंगलवार कों मृतक परिजनों से मिलने वरिष्ठ सपा नेता आमिर खान और भाई रामलाल यादव ने उनके घर पहुंचे l उन्होंने कहा कि धर्मात्मा निषाद के घर का सीसीटीवी कैमरे से बहुत सारे राज खुल सकते हैं और मृतक को न्याय दिलाने की भी लोगों से बात कही। बिहार के पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकेश साहनी ने अपने पार्टी के यूथ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष साहनी को मौोके पर भेजकर उन्होंने परिवार को 25 हजार की आर्थिक सहयोंग करते हुए परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी इस लड़ाईं में वह लोग परिवार का साथ देंगे। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमत्रा योगी आदित्यनाथ से मांग किया है कि मंत्री संजय निषाद को उनके पद से हटाया जाए। आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ के चेयरमैन प्रतिनिधि अजय साहनी भी परिजनों से मिले और ढाढस बधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वह परिवार के साथ है उन्होंने ने भी 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग दिया और किसी भी समय किसी प्रकार की आवश्यकता हो तो उन्हे अवगत कराइयेगा वह साथ देंगे। उन्होंने भी मांग किया है कि परिवार को न्याय दिया जाए।समाजवादी पार्टी महराजगंज के वरिष्ठ नेता अमीर खान व पूर्व जिलाध्यक्ष व प्रदेश सचिव सपा भाई रामलाल यादव परिजनों से मिल कर दाढस बधाते हुए सरकार से मांग किया कि परिजनों की मांग पर आरोपित लोगो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर परिवार को न्याय दिया जाए। हम आपको बता दें कि रविवार को ग्राम सभा नरकटहां निवासी युवा नता धमात्मा निषाद ने फेसबुक पर मंत्री संजय निषाद , उनके दो बेटों व एक मे नेता पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पोस्ट किया और कुछ देर बाद अपने ही घर मे आत्महत्या करके अपनी जान दे जिससे पूरे इलाके का माहौल गर्मं हो गया मोके पर भारीं पुलिसबल तैनात कर मामले को काबू मे रखा गया। आत्महत्या के पूर्व मृतक द्वारा पोस्ट करने के कारण परिजनों ने भी आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाहीं पर अडे रहे और अब परिजन कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे