विवाहिता ने दर्ज कराया सास ससुर व देवर पर मुकदमा

विवाहिता ने दर्ज कराया सास ससुर व देवर पर मुकदमा

नगरा(बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के पड़री ऊसरहा की विवाहित के पिटाई करने के मामले में पुलिस ने सास, ससुर व देवर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है. विवाहिता किरण देवी ने तहरीर में कहा है कि उनकी शादी श्याम नारायण यादव के साथ लगभग 17 वर्ष पूर्व हुई थी. उसे पांच बच्चे भी हैं. पति उसे किसी भी तरह का खर्च नहीं देता है, वह बच्चों के साथ अलग रहती है. मंगलवार को सुबह वह ननद से अपना पैसा मांग रही थी. इस पर सास निर्मला देवी, ससुर बिहारी यादव व देवर मनीष यादव ने पिटाई कर दी. देवर ने धमकी दी की जान से मार देंगे. थाना प्रभारी हरिशंकर सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *