शिविर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया रक्तदान

शिविर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया रक्तदान

गोरखपुर :-यूपी के गोरखपुर जिले से बड़ी खबर आज दिनांक 04/01/2025 सेनानायक आनन्द कुमार आईपीएस के निर्देशन में मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय के सहयोग से, नेताजी सुभाष चंद्रबोस ज़िला चिकित्सालय, गोरखपुर के ब्लड बैंक टीम द्वारा 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर में ब्लड बैंक इंचार्ज वरिष्ठ चिकित्सक डॉ० जय प्रकाश सिंह व टीम द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस कर्मियों द्वारा बढ़कर चढ़कर हिस्सा लेकर जनमानस के लिए रक्त दान किया गया। इस कैम्प के माध्यम से सूबेदार मेजर धर्मेंद्र सिंह, मीडिया सेल शोएब रजा सहित अन्य कर्मियों ने रक्तदान किया। पहले चरण में ब्लड डोनेट करने वाले पुलिस कर्मी-पीसी धर्मेंद्र सिंह.कांस्टेबल शोएब रजा.कांस्टेबल रामप्रताप सिंह.कांस्टेबल विश्वनाथ गुप्ता.कांस्टेबल सत्येन्द्र साहनी.कांस्टेबल नीरज श्रीवास्तव.कांस्टेबल संदीप यादव.कांस्टेबल रत्नेश सिंह.कांस्टेबल प्रशांत यादव.कांस्टेबल शेषनाथ गुप्ता.कांस्टेबल आदर्श चतुर्वेदी इस अवसर पर रक्तदान काउन्सलर गीता यादव, रक्तदान कैम्प PRO राकेश मिश्रा, सहायक सेनानायक संजयनाथ तिवारी, शिविरपाल गणेश सिंह, सूबेदार मेजर धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी और मेडिकल असिस्टेंट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *