पनियरा इन्टरमिडीएड कालेज मन्नान खां विद्यालय पर रोजगार मेले में युवाओं में दिखा उत्साह

रोजगार मेले में युवाओं में दिखा उत्साह

लगभग 151 अभ्यर्थी मेले में हुए शामिल , जिसमे 114 का हुआ चयन

पनियरा इन्टरमिडीएड कालेज मन्नान खां विद्यालय पर हुआ आयोजन

महराजगंज:- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को पनियरा इन्टरमिडीएड कालेज मन्नान खां विद्यालय पर सेवायोजन कार्यालय महराजगंज व विद्यालय के संयुक तत्वाधान में रोजगार मेले का आयोजन हुआ जिसमें 151 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया जिसमे कम्पनी से आये लोगो ने उपस्थिग अभ्यर्थियों का इंटरब्यू लिया जिसमें कुल 114 अभ्यर्थियों का चयन किया गया ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबन्धक आफाक आलम ऊर्फ सैफ खां ने कहा कि पनियरा क्षेत्र में कि रोजगार मेले का आयोजन होना क्षेत्र के लोगो के लिए गौरव की बात है । बेरोजगार युवकों को रोजगार के लिए दूर – दराज जाने पर उनका किराया भाड़ा लगता फिर उनका सलेक्शन होता कि नहीं इसकी कोई गारंटी नही थी जिससे कुछ गरीब युवक पैसे के अभाव में दूर नहीं जा पाने के कारण बेरोजगार ही रह जाते हैं । उन्होंने कहा कि प्रयास करके उक्त मेले का आयोजन नगर पंचायत पनियरा में कराया गया ।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विकास के कार्यो के अलावा बेरोजगारी को दूर करने का भी लक्ष्य है । इसी लक्ष्य के तहत बृहस्पतिवार को पनियरा में रोजगार मेले का आयोजन सम्पन्न हुआ । उक्त आयोजन से बेरोजगारों की बेरोगारी तो दूर होगी ही साथ ही साथ सरकार का लक्ष्य भी पूरा होगा । आयोजन में इबान सिक्योरिटी फंक्शन से बलवंत कुमार एच आर , जितेन्द्र कुमार ट्रेनर , सेवा योजन कार्यालय महराजगंज से ईशान प्रकाश , मो नसीम , आषुतोष श्रीवास्तव , महक ग्रुप ऑफ कमानी से मधु पटेल बीजी ऑटो कम्बोनेट प्राइवेट लिमिटेल ( गुजरात अहमदाबाद ) मौजूद रहे । इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां व विद्यालय के समस्त स्टॉप मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *