सगे भाई ने भाभी-भतीजी को मारा चाकू,आरोपी की तलाश की जारी
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद के निचलौल थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद में सगे भाई ने ही अपने छोटे भाई, भाभी और भतीजी को धारदार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया। फिर मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बहुआर चौकी पर दी।घटना के तुरंत बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राइवेट वाहन से निचलौल सीएचसी पहुंचाया। जहां तीनों को उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिसमें भतीजी मधु की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार मिश्रौलिया निवासी मिंकू पासवान पुत्र उत्तरी पासवान उम्र 28 वर्ष पारिवारिक विवाद को लेकर अपने सगे भाई छोटकू पासवान पुत्र उत्तरी, भाभी अमरावती देवी उर्फ रावड़ी पत्नी छोटकू व मधु पुत्री छोटकू को जान से मारने की धमकी देते हुए चाकू मारकर गम्भीर रूप से घायल दिया। घटना मंगलवार को बीती रात की बताई जा रही है।मामले में थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आरोपी की तलाश की जा रही है।


