स्कूली बस अनियंत्रित होकर खेत में पलटी
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमूहानी टोला बिचऊपुर गांव के सामने मुख्य सड़क पर बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे एक स्कूली बस बच्चों को लेकर – जाते समय उसका स्टेयरिंग फेल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। इस दौरान बस में दर्जनो की संख्या में स्कूली बच्चे थे। घटना के बाद आस.पास के लोगों की मदद से सभी बच्चों को बस से बाहर निकाल गया। जिसमे करीब आधा दर्जन बच्चे चोटिल भी हुए है। जानकारी के अनुसार नौतनवां थाना क्षेत्र के एक निजी स्कूल की बस ग्राम पंचायत गंगवलिया, करौता, चुड़िहारी, गंगापुर, पिपरवास सहित आदि गांवों से बच्चों को बस में बैठाकर जा रहा था। गांव के सामने अचानक बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खेत में जाकर पलट गई। जिसमें सवार दर्जनों की संख्या में बच्चों को आस पास के लोगों की मदद से बाहर निकाला गया जिसमे आधा दर्जन बच्चे चोटिल बताए जा रहे है। चालक ने बच्चो के अभिभावकों को बुलाकर उन्हें घर भेज दिया। इस सन्दर्भ में थानाध्यक्ष परसामलिक उमेश कुमार ने बताया कि स्कूल बस की स्टेरिंग फेल हो जाने से अनियंत्रित होकर बस पलट गया। कोई हताहत नहीं हुआ है।


