Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशनगर चौराहे पर भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

नगर चौराहे पर भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

नगर चौराहे पर भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर तिराहे पर भाजपाई सड़क पर उतरे और राहुल गांधी का पुतला फूंका और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का कहना है कि कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी ने उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ का उपहास किया है। संसद भवन परिसर में कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति की नकल करने और राहुल गांधी द्वारा वीडियो बनाया जाना गलत है। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी भाजपा कार्यालय पर एकत्र हुए इसके बाद वह हाथ में राहुल गांधी का पुतला लेकर नगर चौराहे पर पहुंचे। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की भारतीय जनता पार्टी ले सदरविधायक जयमंगल कनौजिया, जिला अध्यक्ष संजय पांडेय समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया ने कहा कि राहुल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उन्हें संसदीय मर्यादा और मूल्यों का तनिक भी ज्ञान नहीं है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि राहुल गांधी का कृत्य निंदनीय है। संवैधानिक पद पर आसीन उप राष्ट्रपति पर की गई टिप्पणी से साबित हो गया कि वे दिशाहीन हो चुके है। भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश जायसवाल, बलराम दुबे, भाजयुमो जिला मंत्री गोविंद जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला, राजीव द्विवेदी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे