अभूतपूर्व पहल आयुष्मान भारत कार्यक्रम की सफलता पर आधारित
आज दिनांक 13/09/23 दिन बृहस्पतिवार को ब्लॉक बिधनू के उपकेंद्र भारू में आयुष्मान भवः का शुभारंभ राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर किया गया। जिसका सजीव प्रसारण सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अब्दुल ने किया साथ ही सभा मे आये लोगो को आयुष्मान भवः के मुख्य उद्देश्य बताये।डॉक्टर अब्दुल से बताया कि आयुष्मान भव: एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है, जो हर गांव और शहर तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य योजनाओं की कवरेज सुनिश्चित करती है17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2023 तक ‘सेवा पखवाड़ा’ आयोजित, इसका उद्देश्य प्रत्येक व्यक्ति को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ करानाआयुष्मान भाव के तीन घटकों- आयुष्मान – आपके द्वार 3.0, एचडब्ल्यूसी और सीएचसी में आयुष्मान मेलों और हर गांव और पंचायत में आयुष्मान सभाओं के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं की आम जन मानस तक अधिकतम पहुंच उपलब्ध कराना है।
आयुष्मान भव: का उद्देश्य आयुष्मान कार्ड प्रदान करना, आभा आईडी उपलब्ध कराना और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं और रोग की स्थिति, जैसे गैर-संचारी रोग, तपेदिक और सिकल सेल रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाना हैमाननीय राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, ने 13 सितंबर, 2023 को दूरदर्शी स्वास्थ्य कार्यक्रम ‘आयुष्मान भव:’ अभियान का उद्घाटन कर देश भर में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और समावेशिता को फिर से परिभाषित करने के लिए निर्धारित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का उद्घाटन वर्चुअल माध्यम से किया गया । इस सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज (यूएचसी) और सभी के लिए स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘आयुष्मान भव:’ अभियान एक व्यापक राष्ट्रव्यापी स्वास्थ्य सेवा पहल है, जिसका उद्देश्य देश के हर गांव और शहर तक पहुंचने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की अधिकतम कवरेज प्रदान करना है। यह अभूतपूर्व पहल आयुष्मान भारत कार्यक्रम की सफलता पर आधारित है और स्वास्थ्य सेवाओं में परिवर्तन का प्रतीक है।यह अभियान, 17 सितंबर से 2 अक्टूबर, 2023 तक ‘सेवा पखवाड़ा’ के दौरान लागू किया जाएगा, यह पूरे राष्ट्र और पूरे समाज के दृष्टिकोण का प्रतीक है। यह सरकारी क्षेत्रों, नागरिक समाज संगठनों और समुदायों को एक सामान्य मिशन के तहत एकजुट करता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि प्रत्येक व्यक्ति को बिना किसी असमानता के आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।डॉ. अब्दुल ने बताया कि आयुष्मान भव: अभियान स्वास्थ्य विभाग, अन्य सरकारी विभागों और ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निर्वाचित निकायों के साथ मिलकर ग्राम पंचायतों द्वारा चलाया गया एक सहयोगी प्रयास है। इसका मुख्य उद्देश्य भौगोलिक बाधाओं को पार करते हुए हर गांव और शहर में व्यापक स्वास्थ्य सेवा कवरेज का विस्तार करना है और यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।डॉ. अब्दुल ने बताया कि
इसका उद्देश्य अपने तीन घटकों आयुष्मान – आपके द्वार 3.0, स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों (एचडब्ल्यूसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) और हर गांव और पंचायत में आयुष्मान सभाओं में आयुष्मान मेलों के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं के कवरेज को अधिकतम करना है:आयुष्मान आपके द्वार 3.0: इस पहल का उद्देश्य पीएम-जेएवाई योजना के तहत नामांकित शेष पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान करना है और यह सुनिश्चित करना कि अधिकाधिक व्यक्तियों की स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच हो।डॉ अब्दुल ने ये भी बताया कि एचडब्ल्यूसी और आयुष्मान मेले: आयुष्मान भारत- एचडब्ल्यूसी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आयोजित होने वाले इन मेलों से आभा आईडी (स्वास्थ्य आईडी) जारी करने और आयुष्मान भारत कार्ड जारी करने में सुविधा होगी। वे प्रारंभिक निदान, व्यापक प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं, विशेषज्ञों के साथ टेलीकंसल्टेशन और उचित निदान भी प्रदान करेंगे।डॉ. अब्दुल ने बताया कि आयुष्मान सभाएं: प्रत्येक गांव और पंचायत में ये सभाएं आयुष्मान कार्ड वितरित करने, एबीएचए आईडी बनाने, और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य योजनाओं और रोग की स्थितियों, जैसे गैर-संचारी रोग, तपेदिक (निक्षय मित्र), सिकल सेल रोग, साथ ही रक्तदान और अंग दान अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।डॉ. अब्दुल ने बताया, आयुष्मान भव: अभियान ‘स्वस्थ गांव’ और ‘स्वस्थ ग्राम पंचायत’ बनाने के दृष्टिकोण के साथ जुड़ा हुआ है, जो देश में सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त करने की नींव रखता है। स्वास्थ्य योजनाओं को सफलतापूर्वक चलाने व सहयोग करने के लिए ग्राम पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग समर्पण का प्रतीक है।डॉ. अब्दुल नेआयुष्मान भव: के अंतर्गत प्रत्येक 14 तारीख को लगने वाले स्वास्थ मेले के बारे में लोगो को बताया कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि स्वास्थ्य मेलों में जांच किए जाने वाले रोगियों को स्वास्थ्य मेलों में समय पर उपचार मिल सके।डॉ. अब्दुल ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य एक-दूसरे के पूरक है। उन्होंने राज्यों से यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि 2 अक्टूबर को सभी गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जाए। उन्होंने अंग-दान और रक्तदान के महत्व को भी रेखांकित किया। इन्हें हाल ही में आयुष्मान भव: के छठे और सातवें स्तंभ के रूप में जोड़ा गया है।
उद्घाटन समारोह में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अब्दुल, प्रधान श्री चंद्र शेखर राणा, आशा रजनी वर्मा, आशा प्रभा देवी, ए एन एम नीरू सचान,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा समस्त ग्राम वासियों ने भाग लिया। उदघाटन प्रधान श्री चंद्र शेखर राणा ने किया।


