टाप टेन छात्राओं को प्रधानाचार्य अफताबआलम खान ने किया सम्मानित
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा इण्टरमीडिएट मन्नान खां विद्यालय में बुधवार को कक्षा 9 से कक्षा 12 तक की छत्राओं के बीच शिक्षक सुधीर राय, पूनम सिंह, नूरचश्मी व गुफराना की देखरेख में राखी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता में छात्राएं स्वयं राखी बनाई जिनमें टाप 10 को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । प्रतिभाग कर सम्मानित होने वालों में क्रमशः स्वेता गुप्ता कक्षा 12, सुधा यादव कक्षा 12, नेहा कक्षा 12, ज्योति गुप्ता कक्षा 12, वंदना यादव कक्षा 10, प्रति गुप्ता कक्षा 12, सपना कक्षा 12, विद्या मद्धेशिया कक्षा 11, पूजा यादव कक्षा 12, अर्चना व शालिनी कक्षा 11 को पुरस्कार देकर विद्यालय के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने सम्मानित किया। विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम खां ने उपस्थित छात्र / छत्राओ को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय में करायी जा रही सभी प्रकार की प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। इससे स्वयं में उत्साह बढ़ता है । उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन के अवसर पर जिन शिक्षक/शिक्षिकाओं ने मेहनत करके छत्राओं की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने में सहयोग किया है वे लोग बधाई के पात्र हैं। श्री खां ने कहा कि समय- समय पर इस तरह की और भी प्रतियोगिताएं करायी जानी चाहिए।


