पनियरा पुलिस व साइबर सेल की संयुक्त टीम को मिली सफलता
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर एटीएम बदलकर ठगी करने बाले दो अभियुक्त गिरफ्तार। मिली जानकारी के अनुसार पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा रजौड़ा पंजूम निवासी ममता देवी पत्नी योगेंद्र साहनी ने ग्राम रजौड़ा थाना पनियरा पर एक प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि उनके खाता संख्या- 2960 10100093 539 यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से एटीम बदलकर फॉड किया गया है। इस संदर्भ में प्रार्थना पत्र प्राप्त करते ही थानाध्यक्ष पनियारा द्वारा मुकदमा अपराध संख्या – 291 / 23, धारा 420 भादवी में अभियोग पंजीकृत किया गया। थाना स्थानीय व साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर घटना के अनावरण हेतु लगाई गई थी । मुखबिर के जरिए पता चला कि दो व्यक्ति जो एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करते हैं। वह एक बोलेरो से मुजुरी की तरफ से आ रहे हैं। सूचना पर विश्वास कर क्षेत्र में मौजूद थानाध्यक्ष पनियरा को उक्त सूचना से अवगत कराया गया। मुखवीर की सूचना व निशानदेही पर गाड़ी के आते ही उसे घेरकर रोका गया तो गाड़ी चला रहे व्यक्ति हड़बड़ा कर गाड़ी का फाटक खोलकर भागना चाहा। उसे मौके पर ही पुलिस रविवार को लगभग 6 बजे करमहिया नहर पुलिया से गिरफ्तार कर लिया । दोनो व्यक्तियों से नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो इधर उधर की बाते करने लगे परन्तु उनकी बातो में तालमेल न होने के कारण पुलिस ने कड़ी की तो गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने अपना नाम उग्रसेन चौरसिया पुत्र रामवृक्ष चौरसिया निवासी कस्बा संग्रामपुर तेकवार, थाना खजनी, गोरखपुर बताया । जिसकी उम्र 23 वर्ष बताया गया तथा दूसरे ने अपना नाम राहुल राजभर पुत्र लाल बिहारी ग्राम बरडाड थाना मुण्डेरवा बस्ती उम्र 26 वर्ष बताया। दोनो ने भगाने का कारण बताया कि हम लोग ए०टी०एम० बदलकर धोखाधड़ी करते हुए ए०टी०एम० से पैसा निकालना व ए०टी०एम० से खरीददारी कर लोगो को क्षति पहुंचाते है । जामा तलाशी लेने पर एटीम व अन्य ठगी के समान प्राप्त हुए। जिनका विवरण बरामदगी में है। दोनो व्यक्तियों से इतनी संख्या में ए०टी०एम० जो उनके नाम से नही है।


