Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशलाभार्थी के आवास मजदूरी का पैसा नही दिए जिम्मेदार

लाभार्थी के आवास मजदूरी का पैसा नही दिए जिम्मेदार

लाभार्थी के आवास मजदूरी का पैसा नही दिए जिम्मेदार

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर सिसवां ब्लाक के ग्राम सभा गौनरिया में एक आवास लाभार्थी के मजदूरी का पैसा गांव के जिम्मेदार डकार गये।पीड़ित महिला ने जिलाधिकारी को एक लिखित शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है।जिलाधिकारी महराजगंज को दिये गये अपने लिखित शिकायती पत्र में गौनरिया निवासिनी अमीना पत्नी कुर्सी ने लिखा है की 2020 में उसे पात्रता के आधार पर सरकारी आवास प्राप्त हुआ था।मकान बनकर तैयार हो गया है।आवास के मजदूरी का पैसा इन्हें मनरेगा के तहत प्राप्त करना था।इन्होंने मनरेगा में काम किया और इनके जाबकार्ड पर कुल मजदूरी 1836/-रु दर्ज भी हुआ।लेकिन ग्राम प्रधान और रोजगार सेवक ने उक्त मजदूरी की धनराशि को दूसरे के खाते में भेजकर निकाल लिया गया है।जिसकी शिकायत इन्होंने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल से लेकर ब्लाक के अधिकारियों तक की लेकिन अभी तक मजदूरी का पैसा नहीं मिला है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे