Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमुजुरी पुलिस चौकी के प्रभारी एवं सिपाही के द्वारा अखण्ड हरिकिर्तन एवं...

मुजुरी पुलिस चौकी के प्रभारी एवं सिपाही के द्वारा अखण्ड हरिकिर्तन एवं हिन्दु धर्म आस्था के साथ किया गया खिलवाड़

मुजुरी पुलिस चौकी के प्रभारी एवं सिपाही के द्वारा अखण्ड हरिकिर्तन एवं हिन्दु धर्म आस्था के साथ किया गया खिलवाड़

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर इस समय पवित्र श्रावण मास चल रहा है जिससे शिवालयों एवं अन्य मंदिरो पर धर्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जा रहे है। वही सरकार भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंभीर है लेकिन महराजगंज जनपद के थाना पनियरा के अन्तर्गत आ रहे मुजुरी पुलिस चौकी की पुलिस सरकार की छवि को धुमिल कर रही है। दिनांक 10.07.2023 दिन सोमवार को मुजुरी खोनहिया पुल के पास बाबा बगहा एवं समय जी के मंदिर पर सुरेश चन्द्र मद्धेशिया द्वारा अखण्ड हरिकिर्तन (महामंत्र हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे का पाठ कराया जा रहा था इसी दौरान रात्रि के समय मुजुरी पुलिस चौकी के चौकी इन्चार्ज श्री रोहित यादव एवं सिपाही अमित खरवार उक्त मंदिर पर पहुचकर साधारण तौर पर एवं धीमी आवाज में चल रहे साउड एवं लाउड स्पीकर को बन्द करने के लिए कहे जो कि उक्त साउड एवं लाउड स्वीकर के द्वारा महामंत्र का पाठ महामंत्र के गायको द्वारा किया जा रहा था। सुरेश मद्धेशिया एवं गायको द्वारा बन्द कराने का कारण सिपाही से पुछा गया तो सिपाही एवं चौकी प्रभारी दोनो लोग तुम-तड़ाम अभ्रद भाषा का प्रयोग करते हुए कहने लगे कि तुम लोग झुठो हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे कह रहे हो और हम लोगो को सोने नही दे रहे हो अगर इसके बाद लाउड स्पीकर को बन्द नही किये तो सबको जेल में डाल देंगे। इस प्रकार से चौकी इन्चार्ज एवं सिपाही द्वारा जबरन तथा धमकी द्वारा हिन्दु धर्म के आस्था के साथ खिलवाड़ तथा आस्था के प्रति अभ्रदता किया जा रहा है ।सम्बन्धित उच्चाधिकारी महोदय से निवेदन है कि अतिशिध उक्त प्रकरण को गम्भीरता से लेते हुए उक्त चौकी प्रभारी एवं सिपाही के खिलाफ कठोर कानुनी कार्यवाही करने की कृपा करें। अन्यथा की स्थिति में यह याचक माननीय मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री जी को एक पत्रक के माध्यम से अवगत करायेगा तथा उक्त चौकी इन्चार्ज एवं सिपाही के खिलाफ अनशन पर बैठने को बाध्य होगा।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे