Friday, April 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशचोरी की सात अदद मोटर साइकिल के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की सात अदद मोटर साइकिल के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

चोरी की सात अदद मोटर साइकिल के साथ दो वाहन चोर गिरफ्तार

कुशीनगर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार राय मय थाना तमकुहीराज पुलिस टीम द्वारा फतेह मेमोरियल इण्टर कालेज के पास से दो नफर अभियुक्तों विनय कुमार भारती पुत्र स्व0 प्रहलाद प्रसाद सा0 खुदरा अहिरौली थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर, व मुन्ना महतो पुत्र चंचल महतो सा0 खुदरा अहिरौली थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अदद चोरी की मोटर साईकिल व 2.5 किग्रा अवैध गांजा व एक अदद तमंचा 0.315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूश 0.315 बोर व निशानदेही पर इनके घर से 06 अदद चोरी की मोटर साईकिल की बरामदगी की गयी। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 231/2023 धारा 411/414 भादवि व 3/25 आर्म्स एक्ट व 8/20 एनडीपीएस एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे