Sunday, April 12, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदुर्घटना में दो युवक घायल,एक की मौत 

दुर्घटना में दो युवक घायल,एक की मौत 

दुर्घटना में दो युवक घायल,एक की मौत

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा क्षेत्र मे आई एक बारात से बाइक से रात में ही घर वापस लौट रहे दो युवकों को डिंगुरी गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दिया। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये । उन्हें इलाज के लिए पीएचसी लाया गया। जहां एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे को डाक्टरों ने | मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। ट्रैक्टर ट्राली ठोकर मारकर फरार हो गया। बताया गया कि गोरखपुर जनपद के कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनाग निवासी रामरूप व विकास मंगलवार को पनियरा एक बारात में आये थे। रात में ही वापस घर लौट रहे थे कि उक्त स्थान पर ट्रैक्टर ट्राली ने ठोकर मार दिया। जिसमें रामरूप की मौत हो गई और विकास को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे