पनियरा पुलिस ने दुष्कर्म वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा पुलिस ने दुष्कर्म व जान से मारने सम्बंधी एक पीड़िता की ओर से दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 121/2023 भादवि. की धारा 376 व 506 व 3 / 4 पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सूरज तिवारी निवासी इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजुरी का निवासी है उसे पुलिस टीम ने आज मुजुरी नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में उप निरीक्षक रोहित यादव, का. विवेक कुमार व संतोष के नाम शामिल है।


