हंसिया से रेत डाला खुद का गला,युवक की हालत गंभीर
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर गाव में उस वक़्त हड़कप मच गया जब एक मानसिक रूप से बीमार 24 वर्षीय युवक सुधीराम ने अपना हंसिया से गला काट लिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और उसे बाहर निकालकर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज भेज दिया। पनियरा थाना के एसओ स्वतंत्र सिंह ने बताया की 24 वर्षिय सुधीराम चार साल से मानसिक रूप से बीमार है। उनसे शनिवार को परिजनों से विवाद कर के खुद को कमरे में बन्द कर हंसिया से गला काट लिया सूचना मिलने के बाद कमरे का दरवाजा तोड़ कर उसे बाहर निकला गया और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भेज दिया गया। इलाज चल रहा है।


