सर्वहितकारी परिवार प्रतिष्ठा मीटिंग 28 मई को, मुख्य अतिथि होगे संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद
सर्वहितकारी परिवार प्रतिष्ठा मीटिंग
कुशीनगर! देश के सुप्रतिष्ठित राष्ट्रीय सामाजिक महासंगठन सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन द्वारा आगामी 28 मई को सर्वहितकारी परिवार प्रतिष्ठा मीटिंग का आयोजन किया गया है जिसमें मुख्य अतिथि महासंगठन के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम प्रसाद शिरकत करेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रुप मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनिन्दर कुमार और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांगठनिक प्रशासन दिनेश ओझा शामिल होगें! सर्वहितकारी परिवार प्रतिष्ठा मीटिंग का आयोजन कर महासंगठन के कर्मठशील सदस्यों और पदाधिकारियों का महिमामंडन करना सम्मानित करना और उन्हें महासंगठन के राष्ट्रीय पुरस्कार के रूप मे प्रशंसा पत्र पत्र प्रदान कर उन्हें समाज परिवार और राष्ट्रीय क्षितिज पर स्थापित करना है ताकि सर्वहितकारी परिवार मे संगठित समेकित संख्या बल के प्रभाव से समाज के लोगों की सेवा और सहयोग किया जा सके!कार्यक्रम का आयोजन सर्वहितकारी आयोजक मंडल कुशीनगर के तत्वावधान मे आयोजित किया गया है आयोजक मंडल अध्यक्ष रामनरेश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम 28 मई को कुशीनगर स्थित विडला धर्मशाला मे आयोजित किया गया है कार्यक्रम का शुभारंभ अपरान्ह 01 बजे होगा और समापन शायं 04 होगा! कार्यक्रम मे उतर प्रदेश ईकाई के चारो पदाधिकारी प्रदेश अध्यक्ष विनय पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश सचिव मस्तराज शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्वी जोन चंद्रशेखर यादव भी मौजूद रहेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्वहितकारी प्रेस क्लब के जिलाध्यक्ष पं0 राम अधार द्विवेदी और सर्वहितकारी सामाजिक सेवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष परमेन्द्र गुप्ता करेंगे जबकि संचालन तहसील अध्यक्ष तमकुहीराज शत्रुध्न यादव करेंगे जबकि कार्यक्रम का संरक्षण तहसील अध्यक्ष हाटा अकबर अली करेंगे! कार्यक्रम मे सभी विंग मे सभी पदाधिकारी और सदस्यों को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है!


