जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

कुशीनगर! नगर निकाय निर्वाचन 2023 के दृष्टिगत मा0 प्रेक्षक अनिल कुमार, जिलाधिकारी रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की उपस्थिति में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेट का प्रशिक्षण कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुआ।उक्त बैठक में सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को उनके कार्य और दायित्वों से अवगत कराया गया तथा मतदान से पूर्व और मतदान के दिन की सतर्कता के बारे में भी बताया गया। सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि स्ट्रांग रूम, कंट्रोल रूम आदि के बारे में पूरी तैयारी हो, स्ट्रांग रूम पर कैमरा व्यवस्थापन सुनिश्चित हो, सभी उपजिलाधिकारीगण अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें।जिलाधिकारी ने सभी मजिस्ट्रेटों/उपजिलाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारीगण मतदान केंद्र पर ससमय पहुंचे, मतदान केन्द्रों पर क्या चेक करना है इसकी चेक लिस्ट बनाएं। मतदाता की निजता को सुनिश्चित करावे।इस क्रम में प्रेक्षक महोदय ने बताया कि सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने केंद्रों तथा अपने जोन में भ्रमण करें, ससमय केंद्रों पर पहुंचे, हर 02 घंटे पर चुनाव की प्रतिशतता से अवगत कराएं, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र का विजिट करें, मतदान की गोपनीयता को मेंटेन करें, व पारदर्शी, निष्पक्ष, चुनाव को संपन्न करावे।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी व्यास नारायण, सभी उपजिलाधिकारीगण तथा सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *