14 वार्डों से भाजपा ने जारी की संघर्षशील प्रत्याशियों की सूची
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत पनियरा के सभी 14 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची भाजपा जिलाध्यक्ष परदेशी रविदास ने क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय की स्वीकृति के बाद जारी कर दी है। इनमें वार्ड संख्या एक अम्बेडकर नगर अनुसूचित जाति महिला आरक्षि सीट पर श्रीमती विजुला देवी पत्नी दुर्गेश कुमार, वार्ड संख्या दो गौतमबुद्ध नगर अनुसूचित जाति आरक्षित सीट पर सुमित कनौजिया पुत्र बिहारी कनौजिया, वार्ड संख्या तीन सिद्धार्थनगर महिला आरक्षित सीट से श्रीमती राधिका देवी पत्नी मथुरा प्रसाद, वार्ड संख्या चार सरदार पटेल नगर अनारक्षित सीट से राजेन्द्र राजभर पुत्र भग्गन, वार्ड संख्या पांच कबीरनगर अनारक्षित सीट से रामनरेश निराला पुत्र स्व. राम अधारे, वार्ड संख्या छः देवनगर अनारक्षित सीट से रामकिशुन गुप्त पुत्र स्व. रामेश्वर, वार्ड संख्या सात रामजानकी नगर अनारक्षित से मनोज गुप्ता पुत्र नारद गुप्ता, वार्ड संख्या आठ कृष्णानगर महिला सीट से श्रीमती मेवाती देवी पत्नी स्व. विश्वनाथ सिंह, वार्ड संख्या नौ शहीद भगत सिंह अनारक्षित से श्रीमती शालिनी पत्नी अनूप निषाद, वार्ड संख्या दस दीन दयाल नगर पिछड़ा वर्ग महिला सीट से श्रीमती सुनीता शर्मा पत्नी प्रेमनाथ शर्मा, वार्ड संख्या ग्यारह गांधी नगर अनारक्षित से सुनील सिंह पुत्र गोबरी, वार्ड संख्या बारह अब्दुलकलाम नगर महिला सीट से श्रीमती उषा देवी पत्नी सुरेन्द्र शर्मा, वार्ड संख्या तेरह रानीलक्ष्मीबाई नगर पिछड़ा वर्ग सीट से प्रेमनरायन भर पुत्र नरेश व वार्ड संख्या चौदह महाबीर नगर पिछड़ा वर्ग आरक्षित सीट से रामानन्द सिंह पुत्र महेश के नाम शामिल हैं।


